x

CJP का प्रोटेस्ट, हजारों हिरासत में, पुलिस की सख्ती

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में CJP का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें।



Live Updates

  • 10 Oct 2026 2:10 PM IST

    नेहा बोरा हिरासत में ली गई

    दिल्ली हाट पर एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की नेहा बोरा हिरासत में ली गई। 

  • 10 Oct 2026 1:47 PM IST

    नेहा बोरा पहुंची दिल्ली हाट

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली हाट पहुंच गई है। वहां कई अन्य एक्टिविस्ट के साथ वो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही ह। 

  • 10 Oct 2026 1:04 PM IST

    इंडिया गेट पर शांति है - पुलिस

    दिल्ली: DCP स्पेशल सेल नारा चैतन्य ने कहा, "हम इंडिया गेट पर हैं और स्थिति शांत है। कोई भीड़ नहीं है। लोगों को पता है कि BNSS की धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का विरोध-प्रदर्शन, भीड़ जमा करना या जुलूस निकालना मना है। लोग सुबह से ही सहयोग कर रहे हैं। कोई गलत गतिविधि या ऐसी कोई चीज़ नहीं हुई है। हालात काबू में हैं..."

  • 10 Oct 2026 12:57 PM IST

    BJP हेडक्वार्टर के पास AISA और वामपंथी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर के पास AISA और वामपंथी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने CEC ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

  • 10 Oct 2026 12:51 PM IST

    तानाशाही का दौर - केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "यह आपातकाल से भी बुरा है। अब यह ऑफ़िशियल हो गया है कि हम मोदी के शासन में पूरी तरह तानाशाही के दौर में जी रहे हैं। फ़्लाइट से उतरते ही लोगों को गिरफ़्तार करना डर के ऐसे लेवल को दिखाता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वह चुनाव सिर्फ़ वोट चोरी करके जीते हैं और अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपने इस छल को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश को जाना होगा और मोदी को भी जाना होगा।"

  • 10 Oct 2026 12:39 PM IST

    दीपके ने कहा - मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता

    अभिजीत दीपके ने उन्हें हिरासत में लेने आए पुलिसकर्मियों से कहा, "मैं आपसे डरता नहीं हूं, हम गिरफ़्तारी के लिए तैयार हैं।"

  • 10 Oct 2026 12:38 PM IST

    दीपके हिरासत में

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में ही हिरासत में लिया। 

Read More
Next Story