LIVE CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, मुंबई में CJP का प्रदर्शन; दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में
x

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, मुंबई में CJP का प्रदर्शन; दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन होना है। हालांकि पुलिस ने इसकी अनुमति दी है।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और जंतर-मंतर समेत मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Live Updates

  • 2 Oct 2026 7:17 PM IST

    राहुल गांधी ने किया प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "आज गांधी जयंती है। और आज ही, हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं - शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए। उनकी मांग साफ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। लोकतंत्र बचाओ। और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ यह है कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा। बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो। और यही सरकार को सबसे ज़्यादा डराता है। क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं। ज्ञानेश कुमार जाएंगे। और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा।"

  • 2 Oct 2026 6:33 PM IST

    शबाना आजमी CJP प्रोटेस्ट में शामिल

    महाराष्ट्र: मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।




  • 2 Oct 2026 6:29 PM IST

    विशाल ददलानी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए।

    मुंबई: मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए। 

  • 2 Oct 2026 6:26 PM IST

    मुंबई में जुटने लगे सीजेपी समर्थक

    मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के लिए समर्थक जुटने लगे हैं। प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी इसी मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ, जहां आतिशी, नेहा बोरा और योगेंद्र यादव समेत करीब 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

  • 2 Oct 2026 12:30 PM IST

    मनोज झा हिरासत में

    जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे आरजेडी सांसद मनोज झा को हिरासत में लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज झा के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

  • 2 Oct 2026 11:13 AM IST

    पुलिसने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

    पुलिस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

  • 2 Oct 2026 10:27 AM IST

    दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

    दिल्ली | चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने कहा, "मैं यहां पर अकेला आया हूं। इस समय मेरे घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं... हमारे तमाम नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है... मैं हमारे देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब मैं बिना किसी वाहन के, पुलिस के जंतर-मंतर से मेट्रो से पहुंच सकता हूं तो आप भी आ सकते हैं... तमाम युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि जब मैं पहुंच सकता हूं तो आप भी पहुंच सकते हैं। आइए, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहिए…"



  • 2 Oct 2026 10:15 AM IST

    जंतर-मंतर और उसके आस-पास 8-9 जोन बनाए गए

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर और उसके आस-पास 8-9 जोन बनाए गए हैं। हर जोन में एक सीनियर IPS अधिकारी तैनात किया गया है। एक्टिविस्ट, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके चलते जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।आस-पास के मेट्रो स्टेशनों - जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग - के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

  • 2 Oct 2026 10:03 AM IST

    जंतर मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद

    दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है।

    1. जनपथ
    2. पटेल चौक
    3. केंद्रीय सचिवालय
    4. राजीव चौक
    5. सेवा तीर्थ
    6. मंडी हाउस
    7. लोक कल्याण मार्ग
    8. आईएनए
    9. चावड़ी बाजार
    10. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
    11. नई दिल्ली

    दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर लिखा, "राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।"

  • 2 Oct 2026 9:57 AM IST

    प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 163 लागू

    दिल्ली पुलिस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लगाते हुए नई दिल्ली और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने नई दिल्ली और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. जंतर-मंतर पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।

Read More
Next Story