
IndVsPak,T-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, सुपर-8 में पहुंचा, ईशान किशन मैन ऑफ द मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप का हाईवोल्टेज मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दे डाली।
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले को टीम इंडिया ने लगभग एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
Live Updates
- 15 Feb 2026 7:06 PM IST
पाकिस्तान के कप्तान और स्पिनर सलमान आगा ने अप्रत्याशित तरीके से खुद गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर कैच आउट करा दिया। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए थे।
- 15 Feb 2026 6:48 PM IST
भारत की प्लेइंग इलेवन : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक
- 15 Feb 2026 6:42 PM IST
भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे टॉस हुआ। पाकिस्तान के कप्तान ने सलमान आगा ने टॉस जीता, लेकिन वापसी में वो भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव से हाथ मिलाए बगैर ही आगे बढ़ गए। यानी दोनों कप्तानों के बीच आज भी हाथ नहीं मिले।
- 15 Feb 2026 6:39 PM IST
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसका मतलब ये हुआ कि भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया गया है। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
- 15 Feb 2026 4:56 PM IST
ICC Men's T20 World Cup 2026 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान दोनों ने दो-दो मैचों में जीत दर्ज कर चार-चार अंक हासिल किए हैं। भारत +3.050 के बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। उसने अमेरिका को हराने के बाद नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान भी दो जीत के साथ अपराजित है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.932 है, जिससे वह भारत से पीछे है। ग्रुप में नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया निचले स्थानों पर हैं।
- 15 Feb 2026 4:53 PM IST
रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका मौसम विभाग ने कहा है कि कोलंबो में आसमान बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है। वहीं देश के पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
हालांकि कोलंबो, जो पश्चिमी प्रांत में स्थित है, वहां रात में धुंध के साथ मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
- 15 Feb 2026 4:52 PM IST
बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच रविवार (15 फरवरी) को स्थानीय समयानुसार और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे निर्धारित है।

