
IPL 2026 RCB vs SRH Live Score: कोहली की धमाकेदार पारी, बेंगलुरु ने 16वें ओवर में चेज किया 202 रन का लक्ष्य, हैदराबाद को धो डाला
खत्म हुआ IPL 2026 का इंतज़ार। इस सीजन के पहले मैच में RCB का सामना अपने घरेलू मैदान पर SRH के खिलाफ हो रहा है। RCB की कप्तानी जहां रजत पाटीदार कर रहे हैं तो वहीं SRH की कमान ईशान किशन के हाथों में है।
IPL 2026, RCB vs SRH: IPL 2026 के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सीज़न का पहला मैच खेलने के लिए उतर रही है। इस मैच के पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए द फेडरेल देश के साथ-
Live Updates
- 28 March 2026 11:09 PM IST
बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, 4 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल किया
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सीजन की पहली ही रात को दिखा दिया कि वे खिताब के दावेदार क्यों हैं। 202 रनों के बड़े लक्ष्य को बेंगलुरु ने 4 ओवर से भी ज्यादा समय रहते ही हासिल कर लिया।
विराट कोहली ने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया। कोहली ने 38 गेंदों में 69* रनों की पारी खेली और आखिरी ओवर में बाउंड्रीज की झड़ी लगा दी। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने टूर्नामेंट का जोरदार आगाज किया है। - 28 March 2026 10:56 PM IST
डेविड पेन की शानदार वापसी
हैदराबाद के गेंदबाज डेविड पेन ने जबरदस्त वापसी की है। अपने पहले ओवर में 18 रन लुटाने के बाद, उन्होंने दूसरे ओवर में एक साथ RCB के 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहले अपनी स्लोअर गेंद के जाल में रजत पाटीदार को फंसाया, और फिर अगली ही शॉर्ट बॉल पर जितेश शर्मा को खाता खोलने से पहले ही पवेलियन भेज दिया।
- 28 March 2026 10:53 PM IST
रजत पाटीदार का पेन ने लिया विकेट
हैदराबाद के खिलाफ RCB के कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी का अंत हो गया है। उन्होंने अपनी टीम के लिए तेज-तर्रार 37 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए। पेन ने उन्हें अपना शिकार बनाकर हैदराबाद को एक बड़ी राहत दिलाई है।
- 28 March 2026 10:52 PM IST
बेंगलुरु का विस्फोट रुक नहीं रहा
हैदराबाद ने RCB के 2 विकेट जरूर गिराए हैं, मगर इस टीम की तूफानी बल्लेबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले विराट कोहली के साथ देवदत्त पडिक्कल ताबड़तोड़ रन बना रहे थे। अब पडिक्कल के आउट होने के बाद रजत पाटीदार मैदान पर आए हैं और विराट के साथ मिलकर उनका प्रहार जारी है।
- 28 March 2026 10:51 PM IST
देवदत्त पडिक्कल आउट
हैदराबाद ने विराट और पडिक्कल के बीच हुई विस्फोटक साझेदारी को तोड़ते हुए RCB को दूसरा झटका दिया है। यह साझेदारी पडिक्कल के आउट होने के साथ ही समाप्त हुई। उन्हें हर्ष दुबे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने कैच आउट किया। पडिक्कल ने मात्र 26 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली और विराट कोहली के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी पूरी की।
- 28 March 2026 10:50 PM IST
पडिक्कल का कमाल, विराट को जीवनदान
देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 के ओपनिंग मैच में अपने करियर का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने मात्र 21 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। दूसरी ओर, विराट कोहली को एक बड़ा जीवनदान मिला जब हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच छोड़ दिया। जिस समय विराट को यह मौका मिला, वह 28 रन बनाकर खेल रहे थे।
- 28 March 2026 10:49 PM IST
पावरप्ले में बेंगलुरु का धमाल
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पावरप्ले में बेंगलुरु के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी की है। दोनों खिलाड़ी हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पावरप्ले पहले 6 ओवर का होता है, लेकिन शुरुआती 4 ओवरों में ही इन दोनों ने 51 रन बोर्ड पर टांग दिए हैं। हालांकि, इस बीच टीम को फिल सॉल्ट के रूप में अपना एक अहम विकेट भी गंवाना पड़ा है।
- 28 March 2026 10:49 PM IST
जयदेव आए, विकेट लाए
हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर जयदेव उनादकट डालने आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह बेंगलुरु को मैच का पहला झटका लगा। सॉल्ट ने कुल 8 रन बनाए और पवेलियन लौट गए।
- 28 March 2026 10:47 PM IST
RCB का रन चेज शुरू
हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नीतीश रेड्डी ने की। उन्होंने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। इनमें से 8 रन फिल सॉल्ट के बल्ले से निकले। विराट कोहली ने पहले ओवर में एक भी गेंद नहीं खेली। हैदराबाद ने बेंगलुरु को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है।
- 28 March 2026 9:30 PM IST
हैदराबाद ने बनाए 201 रन
आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जैकब डफी के शुरुआती झटकों से उबरते हुए शानदार वापसी की है और आखिर में हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेच खोकर 201 रन बनाए।
शुरुआती संघर्ष: पावरप्ले में जैकब डफी की घातक गेंदबाजी ने हैदराबाद की कमर तोड़ दी थी, लेकिन मध्यक्रम ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाई।पिच का मिजाज: शुरुआत में पिच पर 'स्पंजी बाउंस' (अजीब उछाल) था और गेंद रुककर आ रही थी, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल लग रही थी।बेहतर बल्लेबाजी: जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती गई। ईशान किशन और हेनरिक क्लासन जैसे बल्लेबाजों ने इस सुधार का पूरा फायदा उठाया और टीम को एक मजबूत स्कोर की ओर पहुँचाया।

