
Live: तीन बजे तक असम में 75.91, केरल में 62.71 और पुडुचेरी में 72.40% वोटिंग
Assam, Puducherry Kerala Live Voting: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Assam, Puducherry Kerala Live Voting: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 9 April 2026 9:14 AM IST
केरल विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।तिरुवनंतपुरम में मतदान करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हर वोट अहम है और सभी मतदाताओं को अपने घरों से बाहर आना चाहिए। उन्होंने इसे न केवल कर्तव्य बल्कि मौलिक अधिकार बताते हुए लोगों से राज्य के भविष्य को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
- 9 April 2026 9:10 AM IST
असम में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है, जहां हर वर्ग के लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।विश्वनाथ के पावोई एलपी स्कूल में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने बताया कि वह सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मौजूद हैं। वहीं होजाई में सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में खड़े नजर आए, जिनमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
सिलचर के राधामाधव बालिका विद्यालय में मतदान से पहले तैयारियों की झलक देखने को मिली। इसी बीच धीमाजी में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार रानोझ पेगू ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है। खराब मौसम के बावजूद लोग मतदान के लिए बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी अपना वोट डाल दिया है और सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

