
विजय सिन्हा को कृषि तो निशांत को मिला स्वास्थ्य, किसे मिला कौन सा विभाग देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सम्राट चौधरी ने गृह और सामान्य प्रशासन समेत कई अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विभागों के आवंटन के साथ ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कई अहम विभाग रखे हैं, जिनमें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन शामिल हैं। इसके अलावा वे उन सभी विभागों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिन्हें किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।
डिप्टी सीएम को मिले बड़े विभाग
सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
कृषि, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर फोकस
वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है। विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार मिला है, जबकि डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है।
शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के विभाग
नीतिश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे, जबकि कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लेशी सिंह को भवन निर्माण विभाग सौंपा गया है।
शिक्षा, उद्योग और रोजगार से जुड़े मंत्रालय
संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग दिया गया है। अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग संभालेंगे। मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग सौंपा गया है।
सामाजिक कल्याण और अल्पसंख्यक विभाग
रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है।मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभालेंगे, जबकि लखेंद्र कुमार रौशन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।रेखा गुप्ता को समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है।
ऊर्जा, पर्यटन और पर्यावरण विभाग
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग मिला है। केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन विभाग संभालेंगे, जबकि डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व और कला एवं संस्कृति विभाग सौंपा गया है।
अन्य अहम विभाग
राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग मिला है। मदन सहनी मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग संभालेंगे। डॉ. संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है। रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग संभालेंगे, जबकि संजय कुमार को गन्ना उद्योग विभाग मिला है। दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
सरकार ने स्पष्ट की प्रशासनिक जिम्मेदारियां
विभागों के बंटवारे के साथ ही बिहार सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को स्पष्ट कर दिया है।अब नई सरकार का फोकस विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने पर रहेगा।

