जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक दुर्घटना, उधमपुर में बस खाई में गिरी, 15 की मौत
x

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक दुर्घटना, उधमपुर में बस खाई में गिरी, 15 की मौत

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रामनगर के पास तीखे मोड़ पर बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हुई, कई घायल हैं और गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। हादसा उस समय हुआ जब बस रामनगर के पास कगोर्ट गांव के निकट एक ऊंची पहाड़ी सड़क से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी।

यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More
Next Story