दिल्ली की RBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियाँ मौके पर
x

दिल्ली की RBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियाँ मौके पर

नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इमारत की छत पर आग लग गई। आग छत पर लगे सोलर पैनलों में लगी थी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंची


देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक, पार्लियामेंट स्ट्रीट पर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इमारत में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:05 बजे मिली। खबर मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन-फानन में दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत आरबीआई की इमारत की छत (टेरेस) पर लगे सोलर पैनलों से हुई थी।

आग पर पाया काबू

धुआं उठते ही इमारत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को तुरंत अलर्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि आग केवल छत तक सीमित रही और इमारत के अंदरूनी हिस्सों तक नहीं पहुँच पाई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि सोलर पैनलों को नुकसान पहुँचा है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। पार्लियामेंट स्ट्रीट जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा और फायर ऑडिट को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More
Next Story