“सॉरी मम्मी-पापा....कोरियन टास्क गेम का आखिरी लेवल बना मौत की छलांग
x

“सॉरी मम्मी-पापा....कोरियन टास्क गेम का आखिरी लेवल बना मौत की छलांग

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने कोरियन टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम के आखिरी टास्क के बाद 9वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी, पुलिस जांच जारी है।


सॉरी मम्मी, सॉरी पापा.. अब आपको पता चलेगा कि हम तीनों इस गेम से कितना प्यार करते थे। यह सुसाइट नोट के कुछ हिस्से हैं जो उन तीन बहनों ने लिख रखे थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। मामला यूपी के गाजियाबाद जिले का है। 3 फरवरी की रात के करीब 2 बज रहे थे। भारत सिटी सोसाइटी के 9वें फ्लोर से तीन लड़कियां कूद गईं। शांत रात में जब एक के बाद एक गिरने की तीन आवाजें आईं तो पूरी सोसाइटी जाग गई। मौके पर लोग पहुंचे और उसके बाद जो जानकारी सामने आई वो दिल दहलाने वाली थी। पुलिस के मुताबिक तीनों लड़कियां सगी बहन थीं।

पिता के अनुसार, तीनों बेटियां एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन गेम खेलने की आदी थीं, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मंगलवार को उस गेम का आखिरी टास्क था। आशंका जताई जा रही है कि अंतिम टास्क पूरा करने के बाद ही तीनों बच्चियों ने इमारत की नौवीं मंज़िल से छलांग लगा दी। पुलिस ने जांच के लिए बच्चियों के मोबाइल फोन अपने कब्ज़े में ले लिए हैं। बताया गया है कि गेम में कुल 50 टास्क थे और कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया।

परिजनों के मुताबिक, बीच वाली बच्ची इस गेम की लीडर थी और वही कमांड तय करती थी। तीनों बहनें हर काम एक साथ करती थीं। आशंका है कि सामूहिक रूप से यह कदम उठाना भी गेम के टास्क का हिस्सा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि तीनों बच्चियां इस तरह का गेम खेल रही हैं, इसकी भनक परिवार या आसपास के लोगों को नहीं लगने दी गई।

परिवारिक पृष्ठभूमि भी जटिल बताई जा रही है। बच्चियों के पिता ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से संतान न होने पर उन्होंने उसकी छोटी बहन (साली) से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जबकि बाद में पहली पत्नी से भी दो बच्चे हुए। आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों में से दो दूसरी पत्नी की बेटियां थीं, जबकि एक पहली पत्नी की बेटी थी। दोनों पत्नियां और सभी बच्चे एक ही घर में साथ रहते थे।जानकारी के अनुसार, पिछले दो वर्षों से तीनों बच्चियां स्कूल भी नहीं जा रही थीं।

Read More
Next Story