भगवंत मान पर बरसे विरोधी, मजदूर दिवस पर सदन में नशे में आए मुख्यमंत्री
x
शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान शराब के नशे में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे।

भगवंत मान पर बरसे विरोधी, 'मजदूर दिवस पर सदन में नशे में आए मुख्यमंत्री'

शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का आरोप लगाकर डोप टेस्ट की मांग की है। लेकिन स्पीकर ने CM का डोप टेस्ट कराने की मांग खारिज कर दी।


शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वे विधानसभा में शराब पीकर पहुंचे। अकाली दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मजदूर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री का इस तरह सदन में आना बेहद शर्मनाक है। पार्टी ने लोगों से वीडियो देखकर खुद स्थिति का आकलन करने की बात कही और इस व्यवहार की कड़ी निंदा की।


अकाली दल ने आगे मांग की कि मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी प्रतिक्रिया दी और सभी विधायकों का अल्कोहल मीटर टेस्ट कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुखिया पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं, तो निष्पक्ष जांच के लिए सभी विधायकों की जांच जरूरी है। लेकिन विधानसभा स्पीकर ने शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के सदस्यों द्वारा सीएम भगवंत मान की डोप टेस्ट की मांग को खारिज कर दी है।

विधानसभा में हुए हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विशेष सत्र ‘मजदूर दिवस’ को समर्पित है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अनावश्यक बहस से बचें और सदन की गरिमा बनाए रखें।

आम आदमी पार्टी सरकार ने 1 मई, International Workers' Day के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसका उद्देश्य राज्य के मजदूर वर्ग को सम्मान देना बताया गया। हालांकि अमरिंद्र सिंह राजा वारिंग ने इस सत्र की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में कमजोर स्थिति में है, तब इस तरह के सत्र से मजदूरों को क्या लाभ होगा।

यह सत्र ऐसे समय में बुलाया गया जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों जिनमें से छह पंजाब से थे ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है, जिससे राज्य की राजनीति और भी गरमा गई है।

Read More
Next Story