
Live: बिहार में अब बीजेपी का सीएम, सम्राट चौधरी ने ली शपथ
बिहार के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Samrat choudhary Oath Live: बिहार के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 15 April 2026 8:56 AM IST
बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का दिन मुंगेर जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। सम्राट चौधरी की ताजपोशी के साथ ही मुंगेर ऐसा पहला जिला बन जाएगा, जिसने तीन बार बिहार को मुख्यमंत्री दिया है।मुंगेर का यह गौरवशाली सफर साल 1937 में शुरू हुआ था, जब डॉ. श्रीकृष्ण सिंह राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। शेखपुरा के बरबीघा (तब मुंगेर जिला) में जन्मे श्रीबाबू ने करीब 24 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए आधुनिक बिहार की नींव रखी।
उनके कार्यकाल में जमींदारी उन्मूलन, राजेंद्र सेतु, बरौनी रिफाइनरी और सिंदरी खाद कारखाना जैसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए, जिन्होंने बिहार के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने 1952 में मुंगेर के हवेली खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता था।इसके बाद 1983 से 1985 तक चंद्रशेखर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे जमुई के मल्लेपुर के निवासी थे, जो उस समय मुंगेर जिले का ही हिस्सा था।वर्ष 1991 में जमुई को मुंगेर से अलग कर दिया गया था।
- 15 April 2026 8:55 AM IST
सुबह 11 बजे लोक भवन में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम संक्षिप्त रखा जाएगा।इस दौरान सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।राज्य सरकार में यह पहली बार होगा जब जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।इन तीनों नेताओं के शपथ ग्रहण के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 33 पद खाली रहेंगे।

