तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK ने CPI को 5 सीटें दीं, 2021 के मुकाबले संख्या घटी
x
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 18 मार्च 2026 को चेन्नई में सीट-बंटवारे की बातचीत अंतिम रूप दिए जाने के बाद CPI के राज्य सचिव एम. वीरापांडियन के साथ मुलाकात की। फोटो: X/@arivalayam

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK ने CPI को 5 सीटें दीं, 2021 के मुकाबले संख्या घटी

डीएमके और सीपीआई के बीच अंतिम सीट-बंटवारे के समझौते तक पहुंचने से पहले कई दौर की बातचीत हुई।


सत्तारूढ़ DMK ने बुधवार को अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी CPI के साथ सीट बंटवारा कर दिया है। DMK ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई को 5 सीटें आवंटित की हैं, जिससे दोनों पार्टियों के बीच चली कई दौर की बातचीत का अंत हुआ।

DMK ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चेन्नई में पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में हुई बातचीत के बाद यह तय किया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2021 के चुनाव में CPI ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। राज्य विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होने निर्धारित हैं जबकि तमिलनाडु समेत पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आने हैं।

Read More
Next Story