बिहार MLC सीट जीतते ही तेजस्वी का दावा- बैलेट से होता चुनाव तो NDA साफ
x

बिहार MLC सीट जीतते ही तेजस्वी का दावा- बैलेट से होता चुनाव तो NDA साफ

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में RJD की जीत के बाद तेजस्वी यादव ने EVM पर सवाल उठाए और कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव हो तो BJP-NDA टिक नहीं पाएगी।


बिहार विधान परिषद उपचुनाव में मिली जीत के बाद Tejashwi Yadav ने बीजेपी और एनडीए पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी की जीत से उत्साहित तेजस्वी ने दावा किया कि अगर देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, तो बीजेपी और एनडीए कहीं टिक नहीं पाएंगे।दरअसल, भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी सीट पर हुए उपचुनाव में Rashtriya Janata Dal ने जेडीयू को हराकर सीट अपने नाम कर ली। आरजेडी उम्मीदवार सोनू राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को 350 से ज्यादा वोटों से मात दी। यह सीट पहले जेडीयू के पास थी।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ और नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा, “अगर सभी चुनाव बैलेट पेपर से हों, तो भाजपा और एनडीए कहीं नहीं टिकेंगे।”तेजस्वी ने दावा किया कि अगर पिछले बिहार विधानसभा चुनाव भी बैलेट पेपर से हुए होते, तो महागठबंधन को 150 से ज्यादा सीटें मिलतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम के जरिए सत्ता में बैठे लोग “छल-कपट” करते हैं और विपक्ष को हराने की कोशिश होती है।

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि मशीन से वोटिंग होने के बावजूद मतगणना पूरी होने में रात तक लग जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब गिनती में उतना ही समय लग रहा है, तो फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने में दिक्कत क्या है?”उन्होंने यह भी कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर जनता का फैसला साफ दिखता है और एनडीए की असली ताकत सामने आ जाएगी।

इस उपचुनाव को जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले इस सीट से जेडीयू के राधाचरण साह एमएलसी थे। उनके विधायक बनने के बाद सीट खाली हुई थी। उपचुनाव में जेडीयू ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया, लेकिन पार्टी सीट बचाने में नाकाम रही।

Read More
Next Story