LIVE तमिलनाडु में अब TVK राज, विजय कल लेंगे शपथ
x

तमिलनाडु में अब TVK राज, विजय कल लेंगे शपथ

Live: टीवीके मुखिया विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया। रविवार 10 मई को दोपहर 3.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।


Live: तमिलनाडु में विजय का सरकार बनाने का रास्ता अब साफ हो चुका है। वीसीके ने टीवीके को समर्थन का औपचारिक पत्र दे दिया है।

Live Updates

  • 9 May 2026 7:55 PM IST

    तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलकर टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वो रविवार दोपहर 3.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। 

  • 9 May 2026 6:57 PM IST

    टीवीके मुखिया राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे हैं, जहां वो सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। करीब पांच दिन की मशक्कत के बाद अब उन्हें 120 विधायकों का समर्थन हासिल है। वीसीके बाद आईयूएमएल ने भी विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। 

  • 9 May 2026 5:45 PM IST

    तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके को अब वीसीके के साथ ही आईयूएमएल का भी साथ मिल गया है। विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है। बता दें कि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

  • 9 May 2026 4:49 PM IST

    तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। वीसीके ने समर्थन की औपचारिक चिट्ठी विजय को सौैंप दी है। 

  • 9 May 2026 4:29 PM IST

    तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए TVK लगातार अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से संपर्क साध रही है। लेकिन अब तक पार्टी जरूरी आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी है।

    राज्यपाल का रुख साफ है कि बिना पूर्ण बहुमत के किसी भी दल को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति में सस्पेंस लगातार बना हुआ है और सभी की नजरें अब TVK की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

  • 9 May 2026 4:29 PM IST

    विजय पहली बार सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद मिले थे। उस समय कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया था।

    कांग्रेस की पांच सीटों के समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 113 विधायकों का समर्थन माना जा रहा था। हालांकि यह संख्या सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के बहुमत आंकड़े से अभी भी कम थी।राज्यपाल ने विजय से स्पष्ट कहा कि वे तभी सरकार बनाने का दावा स्वीकार करेंगे, जब उनके पास 118 विधायकों के लिखित और सत्यापित समर्थन हस्ताक्षर होंगे।

  • 9 May 2026 4:28 PM IST

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद अब तक सत्ता से दूर है।स्थिति ऐसी बन गई है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर विजय को अब तक तीन बार सरकार बनाने का दावा पेश करने के बावजूद वापस लौटा चुके हैं।

  • 9 May 2026 4:16 PM IST

    तमिलनाडु में विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। लेकिन बहुमत के आंकड़ों से पीछे है। बता दें कि 234 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। 

Read More
Next Story