
यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित, 2027 मिशन के लिए बड़ा दांव
यूपी बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नई संगठनात्मक टीम घोषित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी जगह मिली है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। नई सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
19 नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
बीजेपी की नई टीम में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाना खास चर्चा में है। उन्हें विधायक पंकज सिंह की जगह संगठन में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बाराबंकी की नेता प्रियंका रावत को प्रमोशन देते हुए महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी से राजनीति में पहचान बनाने वाली पूजा पाल को भी बीजेपी ने अपनी टीम में शामिल कर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
8 प्रदेश महामंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
पार्टी ने रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। संजय राय पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली नेता और विधायक राजेश चौधरी को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
19 प्रदेश मंत्रियों की घोषणा
प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को शामिल किया गया है।
सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले गए
बीजेपी ने अपने सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलते हुए नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
पश्चिम क्षेत्र – नबाब सिंह नागर
ब्रज क्षेत्र – पूरन लाल लोधी
कानपुर क्षेत्र – राम किशोर साहू
अवध क्षेत्र – अवधेश द्विवेदी
काशी क्षेत्र – अशोक चौरसिया
गोरखपुर क्षेत्र – विनोद राय
संगठन और मीडिया टीम में भी बदलाव
पार्टी ने भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है। वहीं अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।मीडिया और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
मोर्चों में भी नए चेहरे
बीजेपी ने विभिन्न मोर्चों में भी नए नेतृत्व की घोषणा की है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष – रोहित मिश्रा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष – प्रकाश पाल
किसान मोर्चा अध्यक्ष – देवेंद्र सिंह
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष – अशोक रावत
महिला मोर्चा अध्यक्ष – सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष – विद्याभूषण गोंड
जातीय समीकरण-सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस
राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा है। नई टीम में ओबीसी, दलित, पिछड़े, महिला और युवा वर्ग के प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कोशिश की गई है।प्रियंका रावत, पूजा पाल, देवेश कोरी, सुरेश मौर्य, राकेश बिंद और विजय राजभर जैसे नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने का स्पष्ट संदेश दिया है।
2027 मिशन की तैयारी
बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद करेगी।नई नियुक्तियों के साथ बीजेपी ने साफ कर दिया है कि उसकी नजर अब पूरी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। संगठन में किए गए ये बदलाव चुनावी रणनीति, सामाजिक संतुलन और जमीनी विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

