यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, जिंदा जले 6 लोग
x

यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, जिंदा जले 6 लोग

यूपी के मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कई वाहन हादसे का शिकार हो गए। बोलेरो में आग लगने से 6 समेत कुल 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक बोलेरो, कार और कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बाकी मृतकों की संख्या मिलाकर कुल 11 लोगों के जान गंवाने की पुष्टि की गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे में 11 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की।

हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read More
Next Story