राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज ज्ञान दे रहे, अयोध्या में गरजे सीएम योगी
x

राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज ज्ञान दे रहे', अयोध्या में गरजे सीएम योगी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि SIT जांच कर रही है और जल्द सच्चाई सामने आएगी।


अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश यह नहीं भूला है कि अयोध्या में राम भक्तों पर किस तरह गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के शासन में राम भक्तों पर गोली चली, वही आज अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, वही पार्टी आज राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है।

'अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी'

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हर संभव कोशिश की थी कि राम मंदिर का निर्माण न हो सके। यहां तक कि अदालत में भगवान राम के अस्तित्व को भी नकारने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग राम मंदिर और अयोध्या को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

एसआईटी कर रही है जांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि चढ़ावा विवाद की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़े कोई दस्तावेज या प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसी को सौंपना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच में मदद मिल सके।उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करेगी और "दूध का दूध और पानी का पानी" कर दिया जाएगा।

राम भक्तों से की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों और आम लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की बयानबाजी से बचें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक टिप्पणियां या आरोप-प्रत्यारोप जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए सभी को जांच पूरी होने तक संयम बरतना चाहिए और तथ्यों के सामने आने का इंतजार करना चाहिए।

Read More
Next Story