सड़क पर नमाज पर योगी का बड़ा संदेश, बोले- शिफ्ट में पढ़िए
x
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यदि संख्या अधिक है को शिफ्ट में नमाज पढ़िए।

सड़क पर नमाज पर योगी का बड़ा संदेश, बोले- शिफ्ट में पढ़िए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ सकते हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “कतई नहीं होती है। आप जाकर देख सकते हैं। सड़कें चलने के लिए होती हैं, किसी भी व्यक्ति को चौराहे या सड़क पर तमाशा बनाने का अधिकार नहीं है।”

‘सड़क रोकने का किसी को अधिकार नहीं’

सीएम योगी ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों को बाधित करना गलत है और किसी को भी आवागमन रोकने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ना जरूरी है, लेकिन इसके लिए निर्धारित स्थानों का उपयोग किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, “जहां उनका स्थल होगा, वहां जाकर नमाज पढ़ें। सड़क एक आम नागरिक, बीमार व्यक्ति, कर्मचारी, व्यापारी और कामगार के आवागमन के लिए होती है। सरकार सड़क बाधित नहीं होने देगी।”

‘संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़िए’

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जगह कम पड़ती है। इस पर उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, “अगर संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ लीजिए।”उन्होंने आगे कहा, “अगर घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित करनी चाहिए। अगर सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून मानने होंगे।”

‘कानून का राज सब पर समान’

सीएम योगी ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया है और नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी धार्मिक गतिविधि को रोकना नहीं चाहती, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Read More
Next Story