ICC T20 Mens Worldcup :  भारत बनाम ज़िम्बाब्वे  का लाइव अपडेट
x

ICC T20 Men's Worldcup : भारत बनाम ज़िम्बाब्वे का लाइव अपडेट

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


26th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 26 Feb 2026 8:47 PM IST

    ज़िम्बाब्वे के सामने 257 का लक्ष्य

    भारत ने 20 ओवर में 256 रन बनाये. अंतिम गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगा कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

  • 26 Feb 2026 8:14 PM IST

    अभिषेक शर्मा हुए आउट

    भारत ने 157 रनों पर अभिषेक शर्मा के रूप में अपना तीसरा विकेट खो दिया है. अभिषेक शर्मा ने 55 रन मारें. 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161 रन.

  • 26 Feb 2026 7:57 PM IST

    अभिषेक शर्मा ने पूरा किया अर्ध शतक

    भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने अर्ध शतक पूरा कर लिया है. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन है.


     

  • 26 Feb 2026 7:25 PM IST

    भारत को लगा पहला झटका

    सुपर 8 में अपना दूसरा मैच खेल रहे भारत का मुकाबला ज़िम्बाब्वे के साथ चल रहा है. भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. 4 ओवर में भारत ने 49 रन बनाये हैं और 1 विकेट खोया है . संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए.

  • 26 Feb 2026 3:42 PM IST

    PM नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरुआत करेंगे।

  • 26 Feb 2026 11:54 AM IST

    NCERT किताब विवाद में शिक्षा सचिव और निदेशक को अवमानना का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

  • 26 Feb 2026 11:20 AM IST

    सीजेआई सूर्यकांत ने एनसीईआरटी और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रेस बयान में माफी नहीं। 

  • 26 Feb 2026 10:30 AM IST

     NCP अजित पवार गुट ने बड़ा फैसला लेते हुए सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार तय किया है। 

  • 26 Feb 2026 9:48 AM IST

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को मेडिकल के लिए अंबाला लाया गया है। 

  • 26 Feb 2026 9:09 AM IST

    आठवीं की किताब में न्यायपालिका अध्याय पर NCERT ने खेद जताया है। बता दें कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि वो खुद इस मुद्दे को देखेंगे। साथ ही यह भी कहा कि अदालतों को किसी भी कीमत पर बदनाम नहीं होने देंगे। 

Read More
Next Story