शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिलहाल गिरफ्तार नहीं होंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक
x

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद फिलहाल गिरफ्तार नहीं होंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


27th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 27 Feb 2026 6:57 PM IST

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हुए अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने याचिका पोषणीयता पर सवाल उठाए। कहा कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट नहीं आ सकते। उन्होने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। शंकराचार्य के वकील ने कहा पीड़ित का मुकदमा संरक्षक के जरिए दर्ज कराया है। उसके माता-पिता और अभिभावकों का कोई पता नहीं है। सरकार ने कहा कि असाधारण हालात में ही अग्रिम जमानत सीधे हाईकोर्ट आ सकती है। इस मामले में असाधारण जैसा कुछ नहीं है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह कोई अनिवार्य बाधा नहीं है।

  • 27 Feb 2026 6:42 PM IST

    इलाहाबाद हाईकोर्ट से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। यानी अगले आदेश तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिंह ने फ़ैसला सुरक्षित रखा है। फ़ैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी

  • 27 Feb 2026 2:49 PM IST

    यूपी में इन्वेस्टर फ्रॉड से जुड़े ED केस में वॉन्टेड राशिद नसीम UAE में गिरफ्तार किया गया है। 

  • 27 Feb 2026 2:34 PM IST

    पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    शुरूआती  जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में था। झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस किए गए, लेकिन ऊंची इमारतों में इसका असर ज्यादा देखा गया।

  • 27 Feb 2026 12:28 PM IST

    अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कहती हैं, मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अरविंद जी ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है। लेकिन इन लोगों (BJP) ने अरविंद जी और उनके साथियों को जेल भेज दिया। मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे...

  • 27 Feb 2026 12:27 PM IST

    तेलंगाना जागृति प्रेसिडेंट के कविता के वकील नितेश राणा कहते हैं, "...कोर्ट ने आज सभी आरोपियों को इस आधार पर बरी कर दिया है कि CBI की जांच अच्छी नहीं थी, ऐसा कोई मटीरियल और सबूत नहीं था जिसके आधार पर चार्ज फ्रेम किए जा सकें। मैंने इस केस में के कविता और अरुण पिल्लई को रिप्रेजेंट किया था, और उन दोनों को बरी कर दिया गया है...कोर्ट और जज ने "साउथ लॉबी" शब्द के इस्तेमाल पर एतराज़ जताया...एक बार जब संबंधित अपराध हटा दिया जाता है, तो मनी लॉन्ड्रिंग केस आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग केस तय अपराध पर ही निर्भर था। इसलिए, मनी लॉन्ड्रिंग केस भी अपने आप हटा दिया गया है..."

  • 27 Feb 2026 10:49 AM IST

    दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें आरोपमुक्त कर दिया है। 

  • 27 Feb 2026 10:41 AM IST

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले कर्मचारियों को सैलरी देने का आदेश दिया है। वहीं होली के त्योहार पर 3 दिनों की छुट्टी का भी ऐलान किया है। 

  • 27 Feb 2026 9:22 AM IST

    दिल्ली के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू होगी। नर्सरी/KG/कक्षा-1 में अभिभावक एडमिशन करा सकेंगे।

  • 27 Feb 2026 9:11 AM IST

    स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। 

Read More
Next Story