
Iran- Israel Conflict: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद पाकपोर के मारे जाने का इज़राइल ने किया दावा
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
28th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 28 Feb 2026 3:50 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप किया था।
- 28 Feb 2026 3:39 PM IST
कतर एयरस्पेस के बंद होने के बाद कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।
- 28 Feb 2026 3:16 PM IST
ईरान ने UAE को भी निशाना बनाया है। बहरीन में अमेरिकी हेडक्वार्टर पर अटैक कर दिया है।
- 28 Feb 2026 3:15 PM IST
ईरान ने अमेरिका के सात सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। बहरीन, यूएई और कुवैत के सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागी हैं।
- 28 Feb 2026 3:09 PM IST
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UAE ने बड़ा कदम उठाया है। अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
- 28 Feb 2026 2:50 PM IST
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले पर रूस की तरफ से बयान आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रंग दिखा दिया है।
- 28 Feb 2026 2:49 PM IST
ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है उसके बाद यूएई स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे।
- 28 Feb 2026 12:39 PM ISTईरान में 30 जगहों पर इजरायल ने हमला किया है। इज़राइली डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। IDF ने लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया है।
- 28 Feb 2026 12:16 PM IST
इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव अटैक यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस ऑपरेशन की पुष्टि की। इसके साथ ही इजरायली सेना ने संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए देशभर में प्रोएक्टिव अलर्ट जारी किया और सायरन बजाकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। आशंका जताई जा रही है कि ईरान की ओर से मिसाइल हमले हो सकते हैं।
- 28 Feb 2026 11:39 AM IST
पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटाने की पहल की गई है। अकादमिक काउंसिल ने मंजूरी भी दे दी है। अंतिम फैसला पंजाब सरकार को करना है।

