
Iran War Live: हिंद महासागर में ब्रिटेन-अमेरिकी बेस पर ईरान ने दागी मिसाइल
Breaking News: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 22 दिनों से लगातार जारी है। जहां इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था।
Breaking News: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 22 दिनों से लगातार जारी है। जहां इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 21 March 2026 10:14 AM IST
ट्रूथ सोशल पर एक नई पोस्ट में जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है कि अमेरिका ने ईरान की सेना को पंगु बनाने और परमाणु हथियार बनाने की उसकी क्षमता को नुकसान पहुँचाने, दोनों ही मामलों में काफी प्रगति की है।लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अहम सवाल पर कोई बात नहीं की, जिसे कई लोग पूछ रहे हैं – कि क्या अमेरिका ईरान की धरती पर अपनी थल सेना तैनात करने के लिए तैयार है?
- 21 March 2026 8:52 AM IST
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (HRANA), जो 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान' (HRAI) संगठन से जुड़ी है, ने दावा किया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान में कम से कम 3,220 लोग मारे गए हैं।
HRANA के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 1,398 आम नागरिक (जिनमें कम से कम 210 बच्चे शामिल हैं), 1,165 सैन्यकर्मी और 657 अन्य लोग मारे गए हैं, जिनकी आधिकारिक भूमिकाओं के आधार पर उन्हें "अवर्गीकृत" (unclassified) श्रेणी में रखा गया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-इज़राइल के हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं।
- 21 March 2026 6:17 AM IST
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने फ़ारसी नव वर्ष के अवसर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान ने अपने दुश्मनों को करारा झटका दिया है और उनके देश पर अमेरिका-इजरायल का हमला भारी भूल थी।
- 21 March 2026 6:16 AM IST
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने युद्ध में समर्थन न मिलने पर NATO सहयोगियों को कायर कहा और इस पश्चिमी सैन्य गठबंधन को अमेरिका के बिना कागज़ी शेर करार दिया।
- 21 March 2026 6:15 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान के साथ "युद्धविराम नहीं करना चाहते।" ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "आप जानते हैं कि जब आप दूसरी तरफ को पूरी तरह से तबाह कर रहे हों, तो आप युद्धविराम नहीं करते।"

