
Iran War : सरकार सभी स्रोतों से गैस और कच्चा तेल जुटाने की कोशिश में- पीएम मोदी
Breaking News: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 25 दिनों से लगातार जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं।
Breaking News: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 25 दिनों से लगातार जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं।
Live Updates
- 24 March 2026 3:00 PM IST
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर लंबे समय तक रह सकता है, लेकिन भारत सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने राज्यों से जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की।
- 24 March 2026 2:32 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है।अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है उसे रिकवर होने भी दुनिया को बहुत समय लगेगा। भारत पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे इकोनॉमी का फंडामेंटल बहुत मजबूत है।
- 24 March 2026 2:31 PM IST
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का 90 प्रतिशत से अधिक ट्रेड विदेशी जहाजों पर होता है। ये स्थिति किसी भी वैश्विक संकट में भारत की स्थिति को और भी गंभीर बना देती है। इसलिए सरकार ने मेड इन इंडिया जहाज बनाने के लिए करीब 70 हजार करोड़ रुपए का अभियान शुरू किया है।
- 24 March 2026 2:30 PM IST
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि हर सेक्टर में दूसरे देशों पर निर्भरता कम से कम हों। हम ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर हों... यही एकमात्र विकल्प है।
- 24 March 2026 2:29 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि वो सदन और देश को आश्वासन देना चाहते हैं कि भारत के पास क्रूड ऑयल के पर्याप्त स्टोरेज और निरंतर सप्लाई की व्यवस्थाएं हैं।हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता न रहे।सरकार घरेलू गैस सप्लाई में LPG के अलावा PNG पर भी बल दे रही है।
- 24 March 2026 2:28 PM IST
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का प्रयास है कि तेल हो, गैस हो, फर्टिलाइजर्स हो... ऐसे हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज भारत तक सुरक्षित पहुंचे।कोई भी संकट हो, हमारे हौसलों और प्रयास दोनों की परीक्षा लेता है।देश ऐसे संकटों का बेहतर तरीके से सामना कर सके, इसके लिए बीते 11 वर्षों में निरंतर निर्णय लिए गए हैं।
- 24 March 2026 2:27 PM IST
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है।इस युद्ध ने पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। भारत के लिए भी ये स्थिति चिंताजनक है। इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है।गल्फ के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।
- 24 March 2026 2:27 PM IST
पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के अनेक जहाज फंसे हैं। उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं। ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय है।ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।
- 24 March 2026 2:26 PM IST
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है।भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है।भारत डिप्लोमेसी के जरिए युद्ध के इस माहौल में भी भारतीय जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए सतत प्रयास कर रहा है। भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का ही रास्ता सुझाया है।
- 24 March 2026 2:25 PM IST
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से उन्होंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है।हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं।हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं।हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है।

