अबू धाबी में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एतिहाद एयरवेज के 4 विमान भारत पहुंचे
Breaking News: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Breaking News: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 2 March 2026 11:10 PM IST
यूएई के अबू धाबी से फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एतिहाद एयरवेज द्वारा संचालित चार निकासी उड़ानें रविवार शाम अलग-अलग भारतीय शहरों में उतरीं।
इनमें से फ्लाइट EY216 दिल्ली में रात करीब 8 बजे पहुंची, EY204 मुंबई में शाम 7:40 बजे उतरी, EY334 कोच्चि (कोचीन) में रात 10:10 बजे पहुंची, और EY238 बेंगलुरु में रात 9:45 बजे लैंड हुई।
वहीं, इंडिगो 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से भारतीय शहरों के लिए 10 राहत उड़ानें संचालित करेगा। इन उड़ानों का उद्देश्य मध्य पूर्व संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को वापस लाना है।
- 2 March 2026 9:17 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सीएनएन से कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में “बड़ी लहर” अभी आना बाकी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब तेहरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार कर दी।
ट्रंप ने कहा, “हम उन्हें बुरी तरह परास्त कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत अच्छी तरह चल रहा है। हमारी कार्रवाई बेहद शक्तिशाली है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।”
- 2 March 2026 7:46 PM IST
एतिहाद एयरवेज ने कहा है कि वह अपने अबू धाबी हब से सीमित उड़ानें फिर से शुरू कर सकती है, क्योंकि वह ईरान के जारी हमलों के बाद व्यापक हवाई क्षेत्र बंद होने से पैदा हुई भीड़भाड़ को कम करने की कोशिश कर रही है। हालांकि सभी निर्धारित यात्री उड़ानें फिलहाल निलंबित हैं, एयरलाइन ने कहा कि वह चुनिंदा रीपोजिशनिंग, कार्गो और प्रत्यावर्तन (रिपैट्रिएशन) सेवाएं संचालित कर सकती है। एयरलाइन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ये उड़ानें यूएई अधिकारियों के समन्वय से और कड़े परिचालन व सुरक्षा मंजूरी के अधीन संचालित की जाएंगी।
- 2 March 2026 6:41 PM IST
अमेरिका-ईरान संघर्ष में पहले किसी भारतीय की मौत की खबर है। ओमान ने कहा ड्रोन बोट से बम हमले में तेल टैंकर के नाविक की मौत हो गई है।सोमवार को ओमान ने बताया कि बम से लैस एक ड्रोन बोट ने ओमान की खाड़ी में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया, जिसमें जहाज़ पर सवार एक नाविक की मौत हो गई। वह भारतीय था।

