E20 नीति पर केजरीवाल का मोर्चा, नेशनल टाउनहॉल से आंदोलन की शुरुआत
x

E20 नीति पर केजरीवाल का मोर्चा, नेशनल टाउनहॉल से आंदोलन की शुरुआत

E20 नीति के विरोध में AAP ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टाउनहॉल की घोषणा की और अगले सप्ताह PM आवास तक याचिका ले जाने की बात कही।


E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का कहना है कि यदि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इसके तहत अगले सप्ताह प्रधानमंत्री आवास तक एक याचिका (पेटीशन) लेकर मार्च करने की भी योजना बनाई जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से जुड़ने की अपील

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा,"देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा। E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी होगी।" केजरीवाल ने कहा कि E20 नीति के खिलाफ लोगों की राय जानने और उन्हें एक मंच पर लाने के लिए इस शनिवार 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' का आयोजन किया जाएगा।

ऑनलाइन भी जुड़ सकेंगे लोग

उन्होंने बताया कि इस टाउनहॉल में लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से हिस्सा ले सकते हैं। इसमें नागरिक E20 नीति को लेकर अपनी राय और चिंताएं साझा कर सकेंगे।

सरकार पर बढ़ेगा दबाव

AAP का कहना है कि टाउनहॉल के बाद जनसमर्थन के आधार पर एक याचिका तैयार की जाएगी, जिसे अगले सप्ताह प्रधानमंत्री आवास तक ले जाकर सरकार को सौंपने की योजना है। पार्टी का दावा है कि यदि सरकार ने E20 से जुड़ा फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा।

Read More
Next Story