BJP का संगठन में बड़ा फैसला, OBC से लेकर महिला-युवा मोर्चे तक नए प्रभारी
x

BJP का संगठन में बड़ा फैसला, OBC से लेकर महिला-युवा मोर्चे तक नए प्रभारी

ये नियुक्तियां बीजेपी के नए संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा हैं। पार्टी ने इससे पहले 17 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 अगस्त को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया था।


बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यह नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिहाज से की हैं।

बीजेपी ने वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभारी बनाया है। वहीं सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा संजय भाटिया को SC मोर्चा, लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चा, डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है।

ये नियुक्तियां बीजेपी के नए संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा हैं। पार्टी ने इससे पहले 17 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 अगस्त को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया था। इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है।

अब अलग-अलग मोर्चों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का संकेत दिया है।

इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों को देखते हुए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी के अलग-अलग मोर्चे सीधे सामाजिक समूहों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और अन्य वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read More
Next Story