
CJP का बड़ा ऐलान: 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस HQ तक विशाल मार्च
CJP ने लगाया केंद्र सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगा 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस HQ तक विशाल शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान।
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार और राज्यों के प्रशासनिक तंत्र पर युवाओं से किए गए वादों से पीछे हटने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति (National Working Committee) की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 5 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली में एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
🚨#BIGANNOUNCEMENT🚨
— Saurav Das (@SauravDassss) August 24, 2026
The Cockroach Janta Party calls for a peaceful protest march at India Gate, New Delhi on September 5.
The National Working Committee expressed serious doubts over whether the Government of India intends to honour its commitments made to the young generation… pic.twitter.com/XXNIognlmO
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का देशव्यापी आह्वान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया; जबकि उन वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए अपना… pic.twitter.com/WxLDDJ5ey9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026

