कांग्रेस का वंदे मातरम पर प्रस्ताव संसद के बनाए कानून अवहेलना :अमित शाह
x

कांग्रेस का 'वंदे मातरम' पर प्रस्ताव संसद के बनाए कानून अवहेलना :अमित शाह

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। राजनीति, देश-दुनिया, की महत्वपूर्ण घटनाओं पर पल-पल की खबर और ताजा अपडेट आपको इसी लाइव ब्लॉग में मिलेंगे।



Live Updates

  • 20 Aug 2026 4:16 PM IST

    वंदेमातरम के मुद्दे पर अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस कार्यसमिति ने 'वंदे मातरम' के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने का जो फैसला लिया है, वह न केवल देश विरोधी है, बल्कि संसद के बनाए कानून की खुली अवहेलना भी है।"

    शाह ने कहा, "1937 में तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने ही 'वंदे मातरम्' के दो टुकड़े किए। वहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और देश का विभाजन हुआ। 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष पर मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक गलती सुधारी और पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस फिर उसी वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण के रास्ते पर है। 'वंदे मातरम्' के टुकड़े करने की गलती एक बार हो चुकी और देश उसके परिणाम भुगत चुका है। देशवासियों से यह अपील है कि एकजुट होकर कांग्रेस के इस तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करें।



  • 20 Aug 2026 1:48 PM IST

    देश में चीनी की कमी,दाम बढ़े - केजरीवाल

    आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एथनोल के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से इथेनॉल बना रहे थे। अब देश में चीनी की कमी हो गई है और सिर्फ 17 दिनों में दाम ₹20 बढ़ गए हैं। 



  • 20 Aug 2026 1:42 PM IST

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्कूल का एक वीडियो एक्स प शेयर किया है। उनकी पोस्ट के मुताबिक यह कंपोजिट विद्यालय गड़खरा का वीडियो है। वीडियो में एक शख्स स्कूल में फैली कथित अव्यवस्था के बारे में बताते हुए नजर आता है। वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने पोस्ट में लिखा, "एक तरफ भव्य इमारतों का ढिंढोरा पीटा जाता है, दूसरी तरफ नौनिहालों के भविष्य की इमारत ढह रही है! उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की बदहाली चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है - क्या गरीब के बच्चों को सुरक्षित छत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अधिकार नहीं है? कब सुधरेगी व्यवस्था?"



  • 20 Aug 2026 12:17 PM IST

    वंदे मातरम पर कांग्रेस-बीजेपी में टकराव बढ़ा

    वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार (19 अगस्त) फैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत की केवल पहली दो कड़ियां ही गाई जाएंगी। कांग्रेस ने इसे 1937 में लिए गए अपने पुराने फैसले के अनुरूप बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उस समय महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, रवींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था। वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए उसे ‘नई मुस्लिम लीग’ करार दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह एक असंवैधानिक फ़ैसला है। भारत अब ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं है; आज़ाद भारत की संसद द्वारा लिए गए फ़ैसले ही संवैधानिक होते हैं। आज़ाद भारत की संसद के फ़ैसले को मानने से इनकार करना गुलामी की मानसिकता को बनाए रखने जैसा है। हमने हमेशा यही कहा है कि वे मानसिक रूप से गुलाम हैं। उनकी मानसिक गुलामी और संविधान का विरोध—ये दोनों बातें अब हमारे सामने साफ़ हो गई हैं।"

  • 20 Aug 2026 10:28 AM IST

    पाकिस्तान हाईकमीशन के बाहर चला बुलडोजर

    दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कथित अनधिकृत ढांचों और बैरिकेडिंग को हटाने की कार्रवाई की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से हाई कमीशन के वीजा सेक्शन के आसपास मौजूद कुछ संरचनाओं और कतार प्रबंधन के लिए लगाए गए अवरोधों को हटाया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए कुछ पार्किंग पोल पाकिस्तानी अधिकारियों ने हटा दिए थे। 


Read More
Next Story