दिल्ली में SIR के खिलाफ एक और बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA की ओर से बुलाया गया था।
दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को SIR के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लहराए और उनके इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में कई संगठनों के लोग शामिल हुए।
चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च का ऐलान
यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA की ओर से बुलाया गया था। संगठनों ने बंगला साहिब गुरुद्वारे से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी SIR के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
ट्रैफिक जाम को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बंगला साहिब और जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसके चलते आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग सकता है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

