Representative image
x

Representative image

परीक्षा में ChatGPT के इस्तेमाल का आरोप, हॉस्टल में मिला मृत मिला छात्र; IIT Bombay में प्रदर्शन

छात्रों ने संस्थान से घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जांच और जवाबदेही की हैं। घटना के बाद चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं।


मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र की मौत के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्र संस्थान से घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं।

परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर BTech का छात्र था। IIT बॉम्बे के बयान के मुताबिक, शुक्रवार को परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। संस्थान का कहना है कि उसने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब हासिल करने की कोशिश की थी।

IIT बॉम्बे ने क्या कहा?
संस्थान के मुताबिक, इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल की घटना के बाद संबंधित शिक्षक और विभागाध्यक्ष ने छात्र से बात की थी। IIT बॉम्बे का कहना है कि छात्र को भरोसा दिलाया गया था कि इस घटना से उसके अकादमिक करियर पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया।

बाद में छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौत के बाद कैंपस में प्रदर्शन
घटना की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि उसके दोस्तों, सहपाठियों, फैकल्टी और घटना से प्रभावित अन्य लोगों को सहायता दी जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Read More
Next Story