x

'शाह के गुर्गों की तरह काम करना बंद करे दिल्ली पुलिस', दिपके ने की मुंबई पुलिस की तारीफ

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन 3 अक्टूबर को एक बार फिर तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों से शनिवार को भी जंतर-मंतर पर एकत्र होने की अपील की और इस आंदोलन में कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण भी शामिल हो गए हैं।


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी दिल्ली में चल रहा विरोध प्रदर्शन शनिवार, 3 अक्टूबर को एक बार फिर गरमाने जा रहा है। शुक्रवार को जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली के आसपास हुए भारी बवाल और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि उनका यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। शुक्रवार को हुई बड़ी संख्या में गिरफ्तारियों और पुलिस तनातनी के बावजूद विभिन्न छात्र संगठनों और युवाओं ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों और युवाओं से शनिवार दोपहर 1 बजे एक बार फिर जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। यह पूरा विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ हो रहा है। विपक्षी राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों का आरोप है कि इस रिवीजन के नाम पर देश भर में लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जानबूझकर हटा दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों पर निष्पक्ष जवाब नहीं दिया जाता, तब तक सड़कों पर यह संग्राम जारी रहेगा। शनिवार को होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम और आंदोलन से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहे द फेडरल देश के साथ...

Live Updates

  • 3 Oct 2026 4:26 PM IST

    नेहा बोरा का दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला

    जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने सरकार और पुलिस कार्रवाई पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीधा निशाना साधते हुए कहा— "सत्ता का गुरूर आज है, कल नहीं रहेगा, जनता का सवाल हमेशा ज़िंदा रहेगा। मार्क माय वर्ड्स... मोदी और शाह।" हिरासत में लिए जाने के बावजूद नेहा बोरा ने साफ किया कि पुलिस के बल पर छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतंत्र में मताधिकार तथा चुनाव आयोग की साख को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।



  • 3 Oct 2026 3:53 PM IST

    AISA की नेहा बोरा को फिर किया गया डिटेन




  • 3 Oct 2026 3:47 PM IST

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का दूसरा दिन: AISA कार्यकर्ताओं की पुलिस ने फिर शुरू की धरपकड़

    शुक्रवार को 1000 से ज्यादा लोगों को पकड़े जाने के बाद, शनिवार को आइसा (AISA) के छात्र एक बार फिर जंतर-मंतर पहुँच गए। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    शुक्रवार को हिरासत में ली गईं आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने दोपहर 1 बजे सबको फिर से जंतर-मंतर पहुँचने को कहा था। जैसे ही छात्र वहाँ जमा होने लगे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें फिर से हिरासत में लेना शुरू कर दिया। जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और भारी पुलिस तैनात है।

  • 3 Oct 2026 3:39 PM IST

    दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा यूथ कांग्रेस

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस के इनकार के बाद इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। याचिका में दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है और जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी गई है।

  • 3 Oct 2026 2:53 PM IST

    कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव मार्च में शामिल

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, आइसा (AISA) अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, अविक साहा, कई अन्य वकील और युवा जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं। इस घटनाक्रम की जानकारी साझा करते हुए स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, और पुलिस बल के जरिए हमसे यह अधिकार छीना नहीं जा सकता।



  • 3 Oct 2026 2:10 PM IST

    पूरे इलाके में की गई बैरिकेडिंग

    जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। आप खुद इस वीडियो में देखिए कि प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए कैसे प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है।



  • 3 Oct 2026 1:38 PM IST

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों हो रहा प्रदर्शन?

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह चुनाव आयोग की 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया है। विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और CJP जैसे समूहों का आरोप है कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है।


    प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें हैं—पहला, CEC ज्ञानेश कुमार अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें और दूसरा, SIR प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोककर इसकी निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए।


    हालांकि, इस पूरे विवाद में दोनों पक्षों के रुख को समझना जरूरी है। एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी इसे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग का आधिकारिक पक्ष यह है कि SIR प्रक्रिया केवल मतदाता सूची को पारदर्शी और अद्यतन बनाने का एक प्रशासनिक कदम है।

  • 3 Oct 2026 1:36 PM IST

    700 प्रदर्शनकारी हिरासत में

    अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी। विभिन्न विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और नागरिक समूहों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी के नेता, छात्र संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी शामिल थे।

Read More
Next Story