
RJD का मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। राजनीति, देश-दुनिया, की महत्वपूर्ण घटनाओं पर पल-पल की खबर और ताजा अपडेट आपको इसी लाइव ब्लॉग में मिलेंगे।
Live Updates
- 19 Aug 2026 1:37 PM IST
हमारा आंदोलन जारी रहेगी - तेजस्वी यादव
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जेल जाने से हम लोग डरने वाले नहीं है, हमारे आराध्य श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
- 19 Aug 2026 1:17 PM IST
तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए
पटना में आरजेडी के मार्च पर पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल किया है। तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है।
- 19 Aug 2026 12:50 PM IST
बिहार की सरकार युवाओं के भविष्य की हत्या करवा रही है: मीसा भारती
राजद के मार्च में सांसद सांसद मीसा भारती भी शामिल हुईं। उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार पर निशाना है। कहा, "छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं मगर फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी। सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK47 का इस्तेमाल हुआ था। तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी? अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। मगर ये बिहार सरकार हत्यारी सरकार है जो आम जन की हत्या करवा रही है और युवाओं के भविष्य की भी हत्या कर रही है।"
- 19 Aug 2026 12:00 PM IST
पटना में जुटने लगे आरजेडी कार्यकर्ता
पटना में तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए आरजेडी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर यादव और उनके समर्थक सड़क पर उतर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे हैं।
- 19 Aug 2026 11:14 AM IST
रामदास अठावले के ऑफर पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के ऑफर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अठावले ने कहा था कि दीपके को उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) में शामिल होना चाहिए। दीपके ने इस बयान को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “अभी एक महीने पहले तो मैं तुम्हारे लिए एंटी-नेशनल था?”

- 19 Aug 2026 9:47 AM IST
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की छापेमारी
जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छापा मारा है। बुधवार सुबह अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम अंदर कागजों को खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है। किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर रेड चल रही है।

