PM मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक, मेटा बोला- गलती से हट गया था कंटेंट
x

PM मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक, मेटा बोला- गलती से हट गया था कंटेंट

फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए भारत में उपलब्ध नहीं दिखा। विवाद बढ़ने पर मेटा ने कहा कि कंटेंट तकनीकी गलती से हटा था और अब उसे बहाल कर दिया गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में उपलब्ध नहीं दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो खोलने पर संदेश दिख रहा था कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ ही देर बाद वीडियो दोबारा बहाल कर दिया गया।

मेटा का आधिकारिक बयान

विवाद बढ़ने के बाद मेटा ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वीडियो गलती से हट गया था और अब उसे फिर से बहाल कर दिया गया है।मेटा के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "The content was removed in error and has since been restored." कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह किसी तकनीकी या संचालन संबंधी त्रुटि का परिणाम था। साथ ही, मेटा ने अपने बयान में किसी सरकारी आदेश या कानूनी निर्देश का कोई उल्लेख नहीं किया।


क्या हुआ था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में ब्लॉक दिखाई देने लगा। कई यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए।कुछ यूजर्स को वीडियो पर संदेश दिखाई दिया कि इसे भारत में नहीं देखा जा सकता। थोड़ी देर बाद वीडियो सामान्य रूप से फिर उपलब्ध हो गया।

वीडियो को लेकर क्यों शुरू हुआ विवाद?

वीडियो के अचानक गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे। कुछ राजनीतिक नेताओं और यूजर्स ने मेटा से पारदर्शिता की मांग करते हुए पूछा कि वीडियो को अस्थायी रूप से क्यों हटाया गया। हालांकि वीडियो बहाल होने के बावजूद इस घटना को लेकर बहस जारी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब मेटा को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कंपनी स्वीकार कर चुकी है कि उसके ऑटोमेटेड सिस्टम की त्रुटियों के कारण कुछ पोस्ट या अकाउंट गलती से हट गए थे। जांच के बाद गलती मिलने पर ऐसे कंटेंट को दोबारा बहाल कर दिया गया था। इसी तरह, इस मामले में भी मेटा का कहना है कि वीडियो तकनीकी गलती से हटा था और अब सामान्य रूप से उपलब्ध है।

Read More
Next Story