
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 332 पहुंची, 288 भारतीय लापता
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ें हमारा लाइव ब्लॉग।
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने हिमालयी सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाकों में अचानक आई बाढ़ और मलबे के सैलाब ने घरों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया है। शुरुआती जांच में इस आपदा के पीछे ग्लेशियर के ढहने और उससे पैदा हुए मलबे के बहाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, जबकि प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर रखी जा रही है।
Live Updates
- 27 Aug 2026 10:10 AM IST
162 लोगों की मौत, कई लापता
भोटेकोशी बुधवार को नदी में अचानक आई बाढ़ ने तीन ज़िलों में भारी तबाही मचाई। काठमांडू पोस्ट की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों व विदेशी पर्यटकों समेत कई लोग लापता हो गए। यह हाल के वर्षों में नेपाल सबसे बड़ी आपदाओं में से एक है।
Next Story

