स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी नीशु आजाद के पिता पर हमले के मामले ने एक वायरल वीडियो ने बड़े विवाद का रूप ले लिया है। वायरल वीडियो में एक शख्स ने स्वीकार किया कि उसने निशु के पिता पर हमला किया था।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट का मामला अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है।इस मामले में एक वायरल वीडियो ने बड़े ट्विस्ट ला दिया। वायरल वीडियो में स्वतंत्रत भारद्वाज एक शख्स ने स्वीकार किया कि उसने निशु के पिता पर हमला किया था। इसके बाद मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस के सामने प्रोटेस्ट किया जा रहा है। सीजेपी के अलावा अन्य नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंच रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए प्रदर्शन से जुड़ा हर ताजा अपडेट, मौके की स्थिति और नेताओं के बयान।
Live Updates
- 4 Sept 2026 2:31 PM IST
पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे पप्पू यादव
दिल्ली: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, CJP की निशु आज़ाद और उनके पिता के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है, "क्या हमारी बेटियों और दलितों पर अत्याचार किए जाएंगे? यह सरकार महिलाओं, अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ है। आप हमारी बेटी को न्याय क्यों नहीं देंगे? पुलिस, अपराधियों और बीजेपी नेताओं की यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। इस सरकार को जाना ही होगा।"
- 4 Sept 2026 1:53 PM IST
चंद्रशेखर आज़ाद भी पहुंचे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने
आज़ाद समाज पार्टी - कांशी राम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद भी नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज हम पुलिस अधिकारियों से मिले। संजय और उनकी बेटी को जान से मारने और लड़की के साथ रेप करने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे 72 घंटों के अंदर 'हत्या की कोशिश' (Attempt to Murder) की धारा के साथ-साथ POCSO एक्ट, SC/ST एक्ट (FIR में) और कानून की अन्य सख्त धाराएं लगाकर कार्रवाई करेंगे। हमारा मकसद है कि इस लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा मिले। अगर पुलिस कुछ नहीं करती है, तो हम यहां और गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। अपने वीडियो में, वह (स्वतंत्र भारद्वाज) दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री को चुनौती दे रहा था। इसका जवाब कौन देगा?"
- 4 Sept 2026 1:28 PM IST
स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा एससी-एसटी एक्ट
निशु आजाद के पिता पर हमले से जुड़ी एफआईआर में पुलिस ने SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। स्वतंत्र भारद्वाज और उसके साथी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में SC/ST एक्ट शामिल किया गया है। वहीं, अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा जोड़ने को लेकर पुलिस डॉक्टर की मेडिकल राय लेगी और दोबारा मेडिकल जांच पर भी विचार किया जाएगा। डॉक्टर की राय के आधार पर एफआईआर में संबंधित धारा बढ़ाई जा सकती है। बता दें स्वतंत्रत भारद्वाज एक वायरल वीडियो में यह कहते हुए दिखा था कि उसने निशु के पिता पर हमला किया और पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। उसने वीडियो में कपिल मिश्रा और चिराग पासवान से जान-पहचान का भी दावा किया।

