
Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर संकट, कौन लेगा उनकी जगह?
Nvidia CEO जेनसन हुआंग से जुड़े विवादों के बीच कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं और उनके संभावित उत्तराधिकारी के नाम चर्चा में हैं।
दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। कंपनी के CEO और सह-संस्थापक जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर एक कथित विदेशी खुफिया ऑपरेशन के जरिए हनीट्रैप में फंसने और चीन से जुड़ी एक महिला एलिस हुआंग के साथ संबंधों के आरोप लगे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Nvidia के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कराई है। हालांकि, 8 नवंबर को बोर्ड ने हुआंग के नेतृत्व पर भरोसा जताया था और कहा था कि कंपनी के गोपनीय डेटा या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता होने का कोई संकेत नहीं है।
लेकिन 11 नवंबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि बोर्ड हुआंग को पद से हटाने पर विचार कर रहा है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में कारोबार के बाद 8 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
रेस में कौन-कौन से नाम?
हुआंग की संभावित विदाई के बीच उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। Nvidia के भीतर सबसे प्रमुख नाम इयान बक और कोलेट क्रेस का है।
इयान बक कंपनी में दो दशक से ज्यादा समय से हैं। वे AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग कारोबार संभालते हैं। Nvidia की AI तकनीक की ताकत माने जाने वाले CUDA प्लेटफॉर्म के विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
वहीं, कंपनी की CFO कोलेट क्रेस वित्तीय प्रबंधन का लंबा अनुभव रखती हैं। उन्हें अंतरिम CEO की जिम्मेदारी मिल सकती है।
इसके अलावा हुआंग की बेटी मैडिसन हुआंग, AI रिसर्च प्रमुख ब्रायन कैटानजारो और सह-संस्थापक क्रिस मालाचोवस्की के नाम भी चर्चा में हैं।
बाहरी उम्मीदवारों पर भी नजर
कंपनी के बाहर से Google Cloud के CEO थॉमस कुरियन, AWS प्रमुख मैट गार्मन, पूर्व Google CEO एरिक श्मिट और Intel CEO लिप-बू टैन के नाम सामने आए हैं। AMD की CEO लिसा सु और Arm के CEO रेने हास भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।
हालांकि, Nvidia ने अभी तक किसी उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है। ये नाम मीडिया रिपोर्टों और विश्लेषकों की अटकलों पर आधारित हैं।
चुनौती सिर्फ CEO चुनने की नहीं
Nvidia के लिए जेनसन हुआंग की जगह नया CEO चुनना आसान नहीं होगा। कंपनी की तकनीक, रणनीति और बड़े ग्राहकों के साथ संबंधों में उनकी गहरी भूमिका रही है। ऐसे में नया नेतृत्व कंपनी की AI क्षेत्र में बादशाहत को बनाए रख पाएगा या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल है।

