SCO की ग्रुप फोटो से मोदी को हटाया, पाकिस्तानी PMO की भारत विरोधी सोच उजागर!
x

SCO की ग्रुप फोटो से मोदी को हटाया, पाकिस्तानी PMO की भारत विरोधी सोच उजागर!

पीएम मोदी और भारतीय पीएमओ ने एससीओ समिट की पूरी ग्रुप फोटो शेयर की थी। जिसमें सभी नेता दिख रहे थे।


पाकिस्तान को मंगलवार (1 सितंबर) को तीखी ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा। बवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक फोटो को लेकर हुआ। पाक पीएमओ ने SCO समिट के दौरान ली गई ग्रुप फोटो को एडिट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य नेताओं तस्वीर उसमें से हटा दी थी और इस एडिटिड फोटो शेयर कर दिया। मूल तस्वीर में पीएम मोदी समेत 12 नेता दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एडिटेड तस्वीर में सिर्फ 6 नेता दिखे।

पाकिस्तान के PMO ने इन दो तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO काउंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ स्टेट समिट में राष्ट्राध्यक्षों के साथ ग्रुप फ़ोटो में प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़।"

एडिटिड फोटो शेयर करते ही पाकिस्तान की ऑनलाइन कड़ी आलोचना होने लगी। X पर कड़ी आलोचना का सामना करने के बाद, पाकिस्तान के पीएम ने बाद में अपने पर्सनल अकाउंट पर पूरी ग्रुप फ़ोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "आज बिश्केक में SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात थी, क्योंकि पाकिस्तान ने 2027 के लिए SCO की अध्यक्षता संभाली है। मैंने समिट की सफल मेज़बानी और संगठन का बेहतरीन ढंग से संचालन करने के लिए किर्गिज़ गणराज्य को बधाई दी।"

यहां यह बताना बेहद जरूरी है कि पीएम मोदी और भारतीय पीएमओ ने एससीओ समिट की पूरी ग्रुप फोटो शेयर की थी। जिसमें सभी नेता दिख रहे थे।

पाकिस्तान के PMO द्वारा ग्रुप फ़ोटो से मोदी को हटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने इसे "अहंकार की पराकाष्ठा" बताया। उन्होंने ANI से कहा, "इसी तरह पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मज़ाक का पात्र बनता है। फ़ोटो में की गई वह सेंसरशिप अहंकार की पराकाष्ठा है, क्योंकि आपको इसे ध्यान से देखना होगा। हमारे PM मोदी को तस्वीर को ऐसे हटा दिया गया जैसे वे वहां थे ही नहीं, वहीं पाकिस्तानी PM को फ़ोटो के केंद्र में रखा गया है, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को किनारे पर रखा गया है।"

इस बीच, मंगलवार को समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने SCO से कहा कि वे उन देशों का विरोध करें जो आतंकवाद को सरकारी नीति के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसे पाकिस्तान पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है। शरीफ, जिनपिंग और कई अन्य वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम "सिर्फ़ कार्रवाई-प्रतिक्रिया (action-reaction) के नज़रिए" तक सीमित नहीं रह सकते, क्योंकि आतंकवादी गतिविधियां मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई हैं।

Read More
Next Story