हर चौराहे पर ‘झूठ की गूंज’ : राहुल की ‘छात्रों की गूंज’ पर PM मोदी का तंज
x

हर चौराहे पर ‘झूठ की गूंज’ : राहुल की ‘छात्रों की गूंज’ पर PM मोदी का तंज

'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर 'नाराज़ फूफा' वाला तंज कसते हुए कहा कि "कुछ लोग भारत के विकास से कभी खुश नहीं हो सकते।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राहुल गांधी की ओर से शुरू की गई ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम को लेकर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि देश में ‘झूठ की गूंज’ से लोगों को गुमराह करने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का युवा सच के साथ है।

पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग ‘झूठ की गूंज’ से गुमराह करते हैं, वे हर चौराहे पर मिल जाएंगे। लेकिन भारत का युवा सच्चाई की हुंकार के साथ चलता है, सच्चाई की हुंकार के साथ आगे बढ़ता है और सच्चाई की हुंकार के लिए मार्च करता है।”

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और छात्रों की समस्याओं जैसे मुद्दों को उठाया गया है। राहुल गांधी ने इस अभियान के जरिए युवाओं की आवाज को राजनीतिक मंच देने की कोशिश की है।

पीएम मोदी के ताजा बयान को इसी अभियान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने और क्या कहा?
'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर 'नाराज़ फूफा' वाला तंज कसते हुए कहा कि "कुछ लोग भारत के विकास से कभी खुश नहीं हो सकते।"

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार ने विकास को रोक दिया था। हमने इसे गति दी है। यहां का फ्रेट कॉरिडोर इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर से किसान का बहुत फायदा हुआ है। ये इस वजह से भी कमाल का है। JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी को चलाया गया। इसके चलने से एक बार में 250 ट्रकों के ज्यादा सामान मुंबई से वडोदरा पहुंच गया। अब ये नाराज फूफाजी चिल्लाएंगे कि इन ट्रक वालों का क्या होगा। लेकिन अब सामान देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच पाएगा। अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है, जहां पहले नहीं पहुंची।

पीएम मोदी का वडोदरा दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के शहर के दौरे के हिस्से के तौर पर ‘नमो फॉर विकसित भारत वडोदरा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कार्यक्रम को स्थानीय लोगों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पहली बार ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की गई थी और सभी उपलब्ध सीटें 60 मिनट के अंदर ही बुक हो गईं। बताया जा रहा है कि टिकट की मांग उपलब्ध क्षमता से तीन गुना ज़्यादा थी।

जो लोग कार्यक्रम स्थल के अंदर जगह नहीं पा सके, उनके लिए खास ‘फ़ैन ज़ोन’ भी बनाए गए थे।

Read More
Next Story