
प्रयागराज में राहुल का कार्यक्रम! छात्रों को फ्री ई-रिक्शा, मुफ्त खाना
कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है।के.पी. कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 1 लाख लोग बैठ सकते हैं।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर प्रयागराज पहुंच गए हैं। शाम को के.पी. कॉलेज ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और छात्रों से संवाद करेंगे।
कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है।के.पी. कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लागत 2 करोड़ रुपये है और इसमें 1 लाख लोग बैठ सकते हैं। हालाँकि कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
खाने-पीने की व्यवस्था, वीआईपी लाउंज
पंडाल की लागत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्यक्रम में आने वाले सभी छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था होगी। कैटरिंग का जिम्मा भी दिल्ली की एक कंपनी संभाल रही है।पंडाल में एक वीआईपी लाउंज भी होगा, जिसमें वीआईपी गेस्ट बैठेंगे। वीआईपी मेहमानों के लिए आठ स्टॉल्स भी तैयार किए गए हैं।
छात्रों के लिए ई-रिक्शा
कार्यक्रम में छात्र आराम से पहुँच सकें, इसके लिए छात्रों के लिए फ्री ई-रिक्शा उपलब्ध होंगे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हॉस्टल, लॉज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आसपास के इलाके सहित कई क्षेत्रों में फ्री ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। छात्र ई-रिक्शों के जरिए कार्यक्रम से वापसी भी कर पाएंगे।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में तीन आईपीएस अफसर, तीन एडीसीपी, आठ एसीपी, करीब एक हजार पुलिसकर्मी, डेढ़ कंपनी पीएसी, पाँच क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और नौ रिजर्व पार्टियां तैनात की गई हैं।राहुल गांधी शाम करीब 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 8:30 तक वहीं रहेंगे। रात 9:30 पर वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
क्या है ‘छात्रों की गूंज’?
‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस का एक प्रमुख युवा और छात्र संवाद अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की समस्याओं—जैसे बेरोजगारी और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार—पर चर्चा करना और उनकी आवाज उठाना है। राहुल इससे पहले कोटा और देहरादून में हुए इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

