संसद मार्ग थाने पर राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित के साथ धरने पर बैठे, BJP ने क्या कहा?
x

संसद मार्ग थाने पर राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित के साथ धरने पर बैठे, BJP ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल छात्र साहिल लोचब के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठ हैं। BJP ने इसे ‘अराजकता की राजनीति’ बताया, जबकि कांग्रेस का कहना है कि सरकार छात्र के साथ कथित पुलिस ज्यादती पर जवाबदेही से बच रही है।


कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (21 अगस्त) को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे। वह 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचब के साथ थाने पहुंचे थे। राहुल गांधी की मुख्य मांग है कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी तय हो।

रिपोर्टों के मुताबिक, राहुल गांधी पहले डीसीपी से मुलाकात की। उसके बाद वह थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ घायल छात्र साहिल लोचब भी मौजूद रहे। बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वहां पहुंचीं।

मामला 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शनकारी कथित पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ।

प्रदर्शन के बाद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। 19 वर्षीय साहिल लोचब को भी कथित तौर पर पैलेट लगने से गंभीर चोटें आईं और उनकी आंख में चोट की बात सामने आई। राहुल गांधी इसी मामले को लेकर लगातार दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

राहुल गांधी की क्या मांग है?
राहुल गांधी ने कहा, "20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। एम्स की रिपोर्ट साफ़ कहती है कि उनके शरीर के अंदर 200 से ज़्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आंख में हैं। उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है। उनके दिल के पास भी छर्रे हैं जिन्हें छुआ नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई। तो, बस एक ही सवाल है: किसी ने तो ऐसा किया ही होगा... अपराध तो हुआ ही है... हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे FIR दर्ज नहीं कर सकते। जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे... हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं... इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे..."

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
बीजेपी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति करते हैं। अभी वे बिना किसी इजाजत या पहले से जानकारी दिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं। पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वे ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी बनाई है। राहुल गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमारी आशंका और आरोप दोनों है कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर जो स्टैंड लिया है, उसमें यह फंस गई हैराहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।"

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "पूरा देश एक बार फिर उस सस्ती लोकप्रियता पाने वाली राजनीति को देख रहा है, जिसका प्रदर्शन आज राहुल गांधी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर किया। राहुल गांधी का आज का धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए; यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा और राहुल गांधी की मीडिया का ध्यान खींचने की भूख का प्रतीक है।"

Read More
Next Story