आरएसएस की विचारधारा क्या बदल गई है? शशि थरूर का बड़ा बयान
x

आरएसएस की विचारधारा क्या बदल गई है? शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' मुहिम को वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा कॉकरोच जनता पार्टी का मिला।


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)की विचारधारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आरएसएस की विचारधारा नहीं बदली है, हिंदू राष्ट्र अब भी उनका लक्ष्य है लेकिन जेन-ज़ी को लेकर दिया गया मोहन भागवत का बयान बदलाव का संकेत है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार शाम को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के कार्यक्रम में थरूर ने कहा, 'मैं दस साल से संघ प्रमुख के बयानों को देख रहा हूं। अब उनमें बदलाव दिखता है।'

बता दें आरएसएस प्रमुख ने मुंबई में जेन-ज़ी से एक कार्यक्रम में संवाद किया था। उन्होंने कहा था कि जेन-जी एंटी नेशनल नहीं हैं। आज की पीढ़ी सवाल करती है। उन्हें जवाब चाहिए और प्यार भी । हमें उनकी बात सुननी चाहिए।'

"लोग कांग्रेस से निकलवाना चाहते हैं"

थरूर ने कहा, "कुछ लोग चाहते हैं कि मुझे कांग्रेस से निकाल दिया जाए क्योंकि में उस मंच पर गया जहां आरएसएस प्रमुख मौजूद थे लेकिन वे यह नहीं समझते कि अलग सोच रखने वालों के साथ भी बातचीत की जा सकती है।"

छात्रों की गूंज पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' मुहिम को वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा कॉकरोच जनता पार्टी का मिला। उन्होंने कहा कि कॉकरोज जनता पार्टी के आंदोलन का मुख्य हिस्सा बनने से कई महीने पहले ही कांग्रेस ने ऐसी ही चिंताओं को उठाया था। आखिर कांग्रेस की कोशिशों को वैसी जन-प्रतिक्रिया क्यों नहीं मिली? हमें लोगों की नब्ज को और बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

बता दें कांग्रेस ने देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू किया। 17 जून को राजस्थान के कोटा से इसकी शुरूआत हुई जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। कुछ समय बाद जब कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इन मुद्दों पर बात की तो एक बड़ा जनांदोलन खड़ा हो गया।

Read More
Next Story