भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग
x

भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग

जंतर मंतर पर 20 दिन से उपवास कर रहे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ


Sonam Wangchuk Live News: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 18 July 2026 9:59 AM IST

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।



  • 18 July 2026 9:58 AM IST

    सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सफदरजंग अस्पताल को चेतावनी दी है कि उनकी मर्जी के बगैर उनके पति को कुछ भी नहीं दिया जाए। बता दें नीट परीक्षा में धांधली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 20 दिन से जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे थे। 

  • 18 July 2026 9:42 AM IST

    दिल्ली के जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि नीट और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक अनिश्चित काल तक अनशन जारी रहेगा। यही नहीं अब वो पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। 

  • 18 July 2026 9:13 AM IST

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके का कहना है, "अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।"


  • 18 July 2026 9:11 AM IST

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।जंतर-मंतर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक धरना स्थल खाली करने के लिए समझा रही है।

  • 18 July 2026 9:05 AM IST

    सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। हालांकि, अस्पताल की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी होने तक किसी भी तरह की अटकलों से बचने की सलाह दी जा रही है।

  • 18 July 2026 9:05 AM IST

    सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सभी की नजरें सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हैं। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिया है कि जल्द ही आधिकारिक अपडेट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

  • 18 July 2026 9:04 AM IST

    सोनम वांगचुक को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की मेडिकल टीम निगरानी कर रही है। फिलहाल अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। कुछ ही देर में जारी होने वाले मेडिकल बुलेटिन में उनकी मौजूदा स्थिति और इलाज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Read More
Next Story