स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान चलीं गोलियां, 22 साल की युवती की मौत, 5 घायल
x

स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान चलीं गोलियां, 22 साल की युवती की मौत, 5 घायल

आराऊ ज्यूरिख से करीब 50 किलोमीटर दूर अराऊ शहर में गोलीबारी हुई। पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है।


स्विट्जरलैंड के शहर आराऊ में रविवार (30 अगस्त) को हुई गोलीबारी में 22 साल की एक युवती की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना एक 'रेव पार्टी' के दौरान हुई।

आराऊ की कैंटोनल पुलिस के मुताबिक सभी पीड़ित स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

पुलिस ने बताया कि बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर के कई इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके पास घटना से जुड़ी कोई भी तस्वीर या जानकारी हों तो वे पुलिस से संपर्क करें।

महिला की मौके पर मौत

मीडिया रिपोर्ट के मतुाबिक एक चश्मदीद बताया कि रविवार सुबह करीब 2:30 बजे गोलियां चलीं और उसने गोली लगने से घायल एक लड़की को बचाने की नाकाम कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि 22 साल की एक युवती की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई।

आराऊ ज्यूरिख से करीब 50 किलोमीटर दूर है। फिलहाल यहां पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। सेना का एक हेलिकॉप्टर शहर पर निगरानी कर रहा था।

Read More
Next Story