'युवाओं को न करना पड़े इंतजार!' UP में सरकारी नौकरियों पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन
आगामी चुनावों से पहले UP में सरकारी नौकरियों की बहार; मुख्य सचिव SP गोयल के कड़े निर्देश 'वार्षिक भर्ती कैलेंडर का हो सख्ती से पालन, लाएं पारदर्शिता'।
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों और रोजगार का पिटारा जल्द ही खुलने जा रहा है, क्योंकि मुख्य सचिव SP गोयल ने सभी चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर प्रक्रियाओं को तेज करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सभी भर्ती संस्थाओं को अपने वार्षिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करना होगा और परीक्षाओं में पारदर्शिता व आधुनिक तकनीक का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, बैठक में आकांक्षी विकास खंडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सात नए संकेतकों को भी शामिल किया गया है।
Next Story

