तमिलनाडु के CM विजय का लंदन में क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम?
x

तमिलनाडु के CM विजय का लंदन में क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम?

कार्यक्रम लंदन की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल 'द शार्ड' के बाहर आयोजित होना था। विजय को देखने के लिए वहां सैकड़ों प्रशंसक जुट गए थे।


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लंदन दौरे के दौरान मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। विजय राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्रिटेन के दौरे पर हैं।

'द शार्ड' के बाहर जुटे प्रशंसक
कार्यक्रम लंदन की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल 'द शार्ड' के बाहर आयोजित होना था। विजय को देखने के लिए वहां सैकड़ों प्रशंसक जुट गए थे। कई लोग घंटों पहले से मौके पर मौजूद थे और विजय की एक झलक का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रोका कार्यक्रम
भीड़ बढ़ने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सुरक्षा को लेकर हस्तक्षेप किया। इसके बाद विजय की टीम की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके लिए अनुमति नहीं मिली थी।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद वहां मौजूद प्रशंसकों में निराशा देखी गई। कुछ प्रशंसक विजय के होटल के बाहर भी कई घंटे से मौजूद थे।

निवेश पर केंद्रित है ब्रिटेन दौरा
विजय का यह ब्रिटेन दौरा तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित है। उनके नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन में संभावित निवेशकों से बातचीत कर रहा है।

12,300 करोड़ रुपये के निवेश के मौ
तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दौरे के दौरान कई समझौता ज्ञापनों यानी MoUs पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनके जरिए राज्य में करीब 12,300 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता खुलने की बात कही गई है। इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 9,400 से ज्यादा उच्च-कौशल वाली नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

राज्य सरकार के मुताबिक इस निवेश अभियान का लक्ष्य तमिलनाडु को एशिया के प्रमुख एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब के तौर पर स्थापित करना है।

विजय बुधवार को अपना ब्रिटेन दौरा पूरा कर भारत लौटने वाले हैं।

Read More
Next Story