अमेरिका के सैन डिएगो मस्जिद में खूनी खेल, हेट क्राइम एंगल से जांच तेज
x
अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर गोलीबारी हुई थी। फोटो सौजन्य- AP

अमेरिका के सैन डिएगो मस्जिद में खूनी खेल, हेट क्राइम एंगल से जांच तेज

अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई। पुलिस हेट क्राइम एंगल से जांच कर रही है।


अमेरिका के सैन डिएगो में सोमवार को एक गोलीबारी की घटना सामने आई, जहां शहर की सबसे बड़ी मस्जिद में हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में मस्जिद का एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। सैन डिएगो पुलिस के मुताबिक घटना की जांच हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) के तौर पर की जा रही है। पुलिस को मस्जिद के पास खड़ी एक कार से 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव मिले हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हमला करने के बाद दोनों संदिग्धों ने खुद को गोली मार ली।

नमाजियों और छात्रों में मची अफरा-तफरी

यह गोलीबारी सोमवार दोपहर से कुछ देर पहले हुई, जिससे मस्जिद परिसर में मौजूद नमाजियों और छात्रों के बीच दहशत फैल गई। टीवी फुटेज में छोटे बच्चों को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मस्जिद से बाहर निकलते देखा गया।पुलिस चीफ स्कॉट वाल ने बताया कि मस्जिद के अंदर मौजूद डे स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद

इस्लामिक सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, यह Islamic Center of San Diego सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। परिसर में अल रशीद स्कूल भी संचालित होता है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है।सफेद रंग की यह मस्जिद रिहायशी इलाके में स्थित है, जिसके आसपास घर, अपार्टमेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मौजूद हैं।

इमाम बोले- यह इबादत की जगह है, युद्ध का मैदान नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्लामिक सेंटर के इमाम Taha Hassan ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह सेंटर हमेशा से सभी समुदायों के लिए खुला रहा है।उन्होंने कहा, “यह इबादत की जगह है, कोई युद्ध का मैदान नहीं।”इमाम ने बताया कि घटना के समय कुछ गैर-मुस्लिम लोग इस्लाम को समझने और जानने के लिए मस्जिद के दौरे पर आए हुए थे।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read More
Next Story