
मार्को रुबियो की ताज महल फोटो पर ईरान का तीखा तंज
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ताज महल तस्वीर पर हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास ने घेरा, याद दिलाया फारसी इतिहास
Iran on Marco Rubio Tajmahal Visit: भारत के आधिकारिक दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की एक तस्वीर पर बड़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद खड़ा हो गया है। मार्को रुबियो ने सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट रुबियो के साथ आगरा स्थित ऐतिहासिक ताज महल का दीदार किया था। इस दौरान दोनों ने यूनेस्को की इस विश्व धरोहर के सामने मशहूर बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाई थीं। रुबियो द्वारा इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही ईरान ने इसे अमेरिका पर निशाना साधने का एक बड़ा हथियार बना लिया। जारी ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच हैदराबाद स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने इस तस्वीर पर बेहद तीखा तंज कसा है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर रुबियो को इतिहास या वास्तुकला की थोड़ी भी समझ होती, तो वह यहाँ तस्वीर खिंचवाने के लिए कभी नहीं रुकते। दूतावास ने आगे लिखा कि यह ऐतिहासिक स्मारक एक मुगल सम्राट की ईरानी पत्नी के प्रति प्रेम की निशानी है। इसे ईरान के महान वास्तुकारों की अनूठी प्रतिभा ने मिलकर तैयार किया था।
If Rubio knew the history or architecture, he wouldn't have posed for a picture here. This monument was built out for the love of emperor's Iranian wife, crafted by the genius of Iranian architects — meanwhile his government today threatens to wipe out Iranian civilization,… pic.twitter.com/zi4CNU3u7U
— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) May 25, 2026

