US Corn में Pig Manure का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर बांग्लादेश बना मजाक का पात्र
x

US Corn में Pig Manure का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर बांग्लादेश बना मजाक का पात्र

Bangladesh Corn Import: अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिकी मक्का (US Corn) इस महीने बांग्लादेश पहुंचने वाली है।


Click the Play button to hear this message in audio format

US Corn Bangladesh 2026: अमेरिका से बांग्लादेश को मिलने वाला मक्के का तोहफा विवाद का कारण बन गया है। क्योंकि खेती में इस्तेमाल हुई सुअर की खाद ने मुस्लिम बहुल देश बांग्लादेश में सवाल खड़े कर दिए। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाक से लेकर आलोचना तक कर रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि अमेरिकी मक्का (US Corn) इस महीने बांग्लादेश पहुंचने वाली है। मक्का की यह किस्म पौष्टिक होने के साथ ही कई खाद्य पदार्थों जैसे कॉर्नब्रेड और ब्रेकफास्ट सीरियल में इस्तेमाल होती है। इसके अलावा मक्का का उपयोग जानवरों के चारे में भी किया जाता है, जिससे मांस, दूध और अंडों की आपूर्ति सुनिश्चित होती है।

सोशल मीडिया में विवाद

हालांकि, पोस्ट के साथ एक संवेदनशील मुद्दा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। अमेरिकी मक्का की खेती में सुअर की खाद (Pig Manure) का उपयोग किया जाता है। बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है, जहां इस्लामिक कानून के तहत सूअर और उससे जुड़ी चीजें हराम (वर्जित) मानी जाती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर मजाक बनाना शुरू कर दिया। एक्स पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि "अब बांग्लादेश अमेरिकी मक्का खाएगा, जिसमें सुअर की खाद इस्तेमाल हुई है।" "इस्लामिक देश में सुअर की खाद वाली मक्का, मज़ा लो!" "बांग्लादेश ट्रंप की खाद और लोन नीतियों का शिकार बन रहा है।" हालांकि, अभी तक अमेरिकी दूतावास ने इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमेरिकी मक्का और सुअर की खाद

मक्के की खेती के लिए उर्वरक की बड़ी आवश्यकता होती है और सुअर की खाद उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती है। इस साल अमेरिका में मक्के की पैदावार अच्छी रही है और अमेरिकी किसान इसे बांग्लादेश और भारत जैसे वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की योजना बना रहे हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में मक्का की अधिकता के कारण किसानों को इसे सड़कों किनारे फेंकने तक का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने अमेरिकी मक्का और सोयाबीन के बड़े पैमाने पर आयात पर रोक लगाकर अपने छोटे किसानों की रक्षा की है, हालांकि सीमित मात्रा में एथेनॉल उत्पादन के लिए आयात की अनुमति दी जा सकती है।

बांग्लादेश-अमेरिका का व्यापारिक संबंध

बांग्लादेश ने अमेरिका से मक्का आयात करने का निर्णय व्यापारिक तनावों के बीच लिया है। अमेरिका के साथ बांग्लादेश का $6 बिलियन का व्यापार घाटा है। इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने बांग्लादेश पर 37% टैरिफ लगाया था, जिससे कपड़ा और वस्त्र निर्यात प्रभावित हुए। बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर अमेरिकी निर्यात बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद टैरिफ 20% तक घटा दिया गया। हाल ही में बांग्लादेश ने सरकार से सरकार (G2G) समझौते के तहत लगभग 2,20,000 मीट्रिक टन अमेरिकी गेहूं खरीदने की मंजूरी दी है।

Read More
Next Story