G7 समिट में ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी; वाइट हाउस ने की पुष्टि
x

G7 समिट में ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी; वाइट हाउस ने की पुष्टि

फ्रांस और स्लोवाकिया के एक हफ्ते के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी; व्यापार, वीजा, ऊर्जा और रफाल फाइटर जेट्स के 'मेक-इन-इंडिया' प्रोजेक्ट पर होगी अहम चर्चा.


Click the Play button to hear this message in audio format

Trump Modi Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस दौरे की सबसे बड़ी खबर व्हाइट हाउस की ओर से आई है, जिसने पुष्टि की है कि फ्रांस में आयोजित होने वाले जी7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस महा-बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, वीजा नियमों और ऊर्जा सहयोग जैसे वैश्विक मुद्दों पर सीधी चर्चा होगी.


इसके साथ ही, राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरे पर फ्रांस के साथ राफेल (Rafale) फाइटर जेट्स को लेकर एक बेहद बड़ी डिफेंस डील फाइनल हो सकती है, जो भारत की सैन्य ताकत को नए शिखर पर ले जाएगी.

राफेल पर महा-डील: 'मेक-इन-इंडिया' के तहत बनेंगे फाइटर जेट्स
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा सकता है:

MRFA प्रोजेक्ट पर नजर: फ्रांस भारत के मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट को 'मेक-इन-इंडिया' के तहत आगे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

भारतीय हथियारों की एंट्री: फ्रांसीसी सूत्रों के मुताबिक, इन अत्याधुनिक जेट्स में स्वदेशी (भारतीय) हथियार प्रणालियों (Weapon Systems) को शामिल करने को लेकर फ्रांस पूरी तरह तैयार है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.

पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल (13 से 19 जून का कार्यक्रम)
यह शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित हो रहा है. पीएम मोदी का एक हफ्ते का शेड्यूल कुछ इस तरह है:

13-14 जून (फ्रांस): यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे.

14-16 जून (स्लोवाकिया): 14 जून को पीएम मोदी स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वे ब्रातिस्लावा में वहां के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे और बिजनेस लीडर्स से मिलेंगे.

16-19 जून (जी7 समिट): 16 जून को स्लोवाकिया से लौटकर पीएम मोदी फिर फ्रांस के एवियन और पेरिस पहुंचेंगे और 16-17 जून को जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

रवानगी के समय पीएम मोदी का बयान: "भारत की रणनीतिक सोच और नजरिए में फ्रांस का एक बेहद खास स्थान है. इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के बाद हमने अपने द्विपक्षीय रिश्तों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक पहुंचाया है."


Read More
Next Story