व्हाइट हाउस के बाहर 25 राउंड फायरिंग, हमलावर मारा गया
x

व्हाइट हाउस के बाहर 25 राउंड फायरिंग, हमलावर मारा गया

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद इलाके को सील कर दिया गया। घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप अंदर मौजूद थे, जांच में सीक्रेट सर्विस और FBI जुटी हैं।


अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस (White House) के पास शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली यूनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस (United States Secret Service) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

यह घटना 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू NW के चौराहे के पास हुई, जो व्हाइट हाउस के ठीक बाहर का इलाका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्रेट सर्विस और संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लोगों को गोली लगी है।

घटना के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप

गोलीबारी के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉर्म्ड डिवीजन को एक हथियारबंद व्यक्ति की सूचना मिली थी, जिसके बाद एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की।प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में लगातार कई गोलियों की आवाज सुनी गई। घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया।

प्रेस कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

घटना के दौरान वॉइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद मीडिया कर्मियों को तुरंत ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया। वहीं, वॉइट हाउस के अंदर मौजूद रिपोर्टरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए।घटना के बाद राइफलों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट नॉर्थ लॉन क्षेत्र में गश्त करते दिखाई दिए। अमेरिकी समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे इलाके से लॉकडाउन हटाया गया।


FBI भी जांच में शामिल

काश पटेल (Kash Patel) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि एफबीआई (Federal Bureau of Investigation) की टीम मौके पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस को सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, जनता को जानकारी दी जाएगी।

इस बीच, ABC News की वॉइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग (Selina Wang) ने घटना से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि वह नॉर्थ लॉन से अपने iPhone पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी।

सेलिना वांग ने अपने पोस्ट में लिखा,“मैं वॉइट हाउस के नॉर्थ लॉन से एक सोशल वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों। इसके बाद हमें तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम की ओर भागने के लिए कहा गया, जहां हम अभी मौजूद हैं।”

Read More
Next Story